10वीं का रिजल्ट कब आएगा? कुछ ही पल में खत्म होगी इंतजार की घड़ी! ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड के नतीजे

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड के एक आधिकारिक बयान के अनुसार JAC मैट्रिक 2025 के परिणाम रांची के JAC सभागार में सुबह 11:30 बजे निर्धारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे। घोषणा के बाद छात्र दोपहर 12:30 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइटों से अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

author-479265843
Authored by: Dheeraj Awhad

Updated May 27, 2025 10:10 IST

JAC 10th Result 2025
तस्वीर साभार : iStock

JAC 10th Result 2025: झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है।

JAC 10th Result 2025 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल 27 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। JAC अगले सप्ताह कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। पिछले साल JAC ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे क्रमशः 19 अप्रैल और 30 अप्रैल को घोषित किए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस बीच, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 26 मई को कक्षा 8 के नतीजे घोषित किए गए, जबकि यह इस सप्ताह कक्षा 10वीं के नतीजे और अगले सप्ताह कक्षा 5 के नतीजे घोषित करेगा। RBSE कक्षा 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। घोषित होने के बाद, छात्र अपने नतीजे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर देख सकेंगे।

JAC 10th Result 2025 कहां घोषित किए जाएंगे?

झारखंड बोर्ड के एक आधिकारिक बयान के अनुसार JAC मैट्रिक 2025 के परिणाम रांची के JAC सभागार में सुबह 11:30 बजे निर्धारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे। घोषणा के बाद छात्र दोपहर 12:30 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइटों से अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

JAC 10th Result 2025: digilocker पर देख सकेंगे

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस साल कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं को 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 की अवधि में आयोजित किया था, जिसमें 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक कक्षा 10 के परिणाम का लिंक जल्द ही results.digilocker.gov.in पर सक्रिय कर दिया जाएगा।

JAC 10th Result 2025: Check Direct Link

बता दें कि झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऊपर दी गई वेबसाइट के अलावा इन प्लेटफॉर्म पर भी जारी होगा। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jacexamportal.in पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 90.39 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। लास्ट ईयर 19 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। 2024 में JAC 10वीं परीक्षा के लिए कुल 421678 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 418623 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 378398 ने परीक्षा पास की थी।

पढ़ें बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस ,अन्य देश से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और पाएं स्टॉक मार्केट के अपडेट हिंदी में और देखें छोटी बड़ी बिजनेस और शेयर बाज़ार से संबंधित सभी न्यूज़ ET Now Swadesh Live TV पर।

आर्टिकल की समाप्ति